जसप्रीत बुमराह की घुटने की चोट का खुलासा: ओवल टेस्ट से बाहर, Asia Cup 2025 भी मिस कर सकते हैं!

जसप्रीत बुमराह ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उन्हें घुटने में चोट के कारण रिलीज किया। Asia Cup 2025 भी मिस कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह की घुटने की चोट का खुलासा: ओवल टेस्ट से बाहर, Asia Cup 2025 भी मिस कर सकते हैं!
Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Injury) इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि उन्हें "आराम" दिया गया है, लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है, वो फैंस के लिए चिंता का सबब बन सकती है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह को घुटने में चोट (Knee Injury) लगी है और इसी कारण उन्हें 31 जुलाई को टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया। बीसीसीआई (BCCI) ने इसकी पुष्टि प्रेस रिलीज में की थी, लेकिन चोट की सच्चाई अब उजागर हुई है।

चोट कितनी गंभीर है?
खबरों के मुताबिक बुमराह की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनके घुटने का स्कैन कराया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम को स्कैन रिपोर्ट्स का इंतजार है। अच्छी बात ये है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन रिकवरी के लिए बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा जाएगा, जहां वह फिजियोथैरेपी और ट्रेनिंग सेशन से गुजरेंगे।

क्या वो एशिया कप 2025 में खेलेंगे?
क्रिकेट सूत्रों का कहना है कि बुमराह को Asia Cup 2025 से भी बाहर रखा जा सकता है। एहतियातन उन्हें पूरा आराम दिया जाएगा ताकि वे आगामी सीरीज और वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में फिट रहें।

इंग्लैंड दौरे पर Jasprit Bumrah का प्रदर्शन
बुमराह का इंग्लैंड दौरा औसत रहा। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 14 विकेट लिए। खास बात ये रही कि उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट झटके, लेकिन लगातार फिटनेस की चिंता उनके प्रदर्शन पर भारी पड़ी।

मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह मुश्किल से 140 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच पाए। इससे यह साफ हो गया था कि उनका शरीर पूरी तरह साथ नहीं दे रहा।

फैंस हुए निराश
ओवल टेस्ट में जब भारतीय टीम को बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी वक्त उनकी गैरमौजूदगी ने टीम को कमजोर किया। बुमराह की फिटनेस को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।