ओलंपिक 2036: भारत ने पेश किया आधिकारिक दावा, अहमदाबाद को बनाया मेजबान शहर का दावेदार
भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित होस्ट सिटी बनाया है। जानें इस ऐतिहासिक दावेदारी की पूरी कहानी और भविष्य की संभावनाएं।
भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आया है। भारत ने आधिकारिक रूप से 2036 ओलंपिक खेलों (Olympics 2036) की मेजबानी के लिए दावा पेश कर दिया है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को प्रस्तावित host city के रूप में नामित किया गया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो यह पहली बार होगा जब ओलंपिक खेल भारत में आयोजित होंगे।
लुसान में भारत ने रखी अपनी बात
स्विट्जरलैंड के लुसान शहर में मंगलवार को भारत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इंटरनेशनल ओलंपिक काउंसिल (IOC) के अधिकारियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय खेल मंत्रालय, गुजरात सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस बैठक में भारत ने पहली बार आधिकारिक रूप से IOC के सामने ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद की दावेदारी (Ahmedabad Olympic Bid) प्रस्तुत की।
IOC ने मेजबान चयन प्रक्रिया को रोका था
दिलचस्प बात यह रही कि इस बैठक से कुछ ही समय पहले IOC ने फ्यूचर ओलंपिक होस्ट सिलेक्शन प्रोसेस को अस्थायी रूप से होल्ड पर डाल दिया था। नई प्रमुख किर्स्टी कोवेंट्री के अनुसार, सदस्यों ने इस प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी की मांग की है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
“वसुधैव कुटुंबकम” की झलक देगा भारतीय ओलंपिक
भारत की ओर से पेश प्रस्ताव में भारतीय संस्कृति के मूल तत्व 'वसुधैव कुटुंबकम' को भी शामिल किया गया है। यह संदेश देता है कि पूरी दुनिया एक परिवार है और ओलंपिक खेलों के माध्यम से ग्लोबल यूनिटी और संस्कृति का आदान-प्रदान होगा।
प्रस्ताव के मुताबिक, 600 मिलियन (60 करोड़) युवा भारतीयों को अपने ही देश में ओलंपिक का अनुभव करने का पहला अवसर मिलेगा — जो देश के खेल भविष्य को नई दिशा दे सकता है।


आँखें न्यूज़ 24 




