ट्रंप का 50% टैरिफ का वार! भारत ने पलटवार किया तो हिल जाएगी इन 30 अमेरिकी दिग्गज कंपनियों की जड़ें...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अगर भारत ने पलटवार किया तो Amazon, Apple, Coca-Cola जैसी 30 बड़ी अमेरिकी कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान होगा। जानिए किन-किन सेक्टर में है अमेरिकी दबदबा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसमें 25% पेनाल्टी के रूप में जोड़ा गया है। उनका आरोप है कि भारत रूस से तेल और हथियार खरीदकर अमेरिकी हितों के खिलाफ काम कर रहा है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन डॉलर (निर्यात: 86.51 बिलियन डॉलर, आयात: 45.33 बिलियन डॉलर) का रहा। भारत से अमेरिका को मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स, रत्न-आभूषण और टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट होते हैं, जबकि आयात में कच्चा तेल, कोयला और विमान के पुर्जे शामिल हैं।
भारत के पलटवार का असर
अगर भारत अमेरिकी कंपनियों पर कड़े आर्थिक कदम उठाता है, तो अमेरिकी इकोनॉमी को बड़ा झटका लग सकता है। भारत में हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों की मजबूत मौजूदगी है — टेक्नोलॉजी से लेकर FMCG, फूड, फैशन और बैंकिंग तक।
भारत में कारोबार करने वाली 30 बड़ी अमेरिकी कंपनियां
1. Amazon India – ई-कॉमर्स का बादशाह, 97% पिनकोड तक डिलीवरी।
2. Apple Inc – iPhone प्रोडक्शन और सेल्स में बड़ा बाजार।
3. Google (Alphabet Inc.) – सर्च इंजन, एंड्रॉइड, क्लाउड और विज्ञापन।
4. Microsoft – सॉफ्टवेयर और Azure क्लाउड सर्विसेज।
5. X (Twitter) और Meta (Facebook, Instagram) – सोशल मीडिया का दबदबा।
FMCG और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में अमेरिकी पकड़
Coca-Cola India – कोक, थम्स अप, स्प्राइट, माज़ा, किनले।
PepsiCo India – पेप्सी, 7अप, कुरकुरे, लेज़।
Procter & Gamble (P&G India) – व्हिस्पर, टाइड, विक्स।
Colgate-Palmolive India – टूथपेस्ट और ब्रश।
Johnson & Johnson – बेबी प्रोडक्ट्स और हेल्थकेयर।
Nestlé India – मैगी, किटकैट, नेस्कैफे।
Kimberly-Clark Lever – हगीज, कोटेक्स।
Kellogg India – कॉर्न फ्लेक्स, ओट्स।
J.M. Smucker Company – जैम, पीनट बटर।
Mars International India – स्निकर्स, पेटकेयर।
Mondelez India – कैडबरी, बोर्नविटा, ओरियो।
फास्ट फूड और रेस्टोरेंट चेन
McDonald’s India – बर्गर और फ्रेंच फ्राइज।
KFC – फ्राइड चिकन।
Domino’s Pizza & Pizza Hut – पिज्जा और पास्ता।
Starbucks India – कॉफी और बेकरी आइटम्स।
फैशन और लाइफस्टाइल
Forever 21 – ट्रेंडी कपड़े।
Maybelline New York – कॉस्मेटिक्स।
Timex – घड़ियां।
Fossil India – प्रीमियम वॉच और एक्सेसरीज।
Nike India – स्पोर्ट्सवेयर और जूते।
Levi Strauss India – डेनिम और कैजुअल वियर।
Skechers India – स्पोर्ट्स और कैजुअल शूज़।
Gap India – कैजुअल फैशन।
Guess – लक्जरी घड़ियां।
बैंकिंग
Citigroup (Citi India) – बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड सर्विसेज।


आँखें न्यूज़ 24 




