लालच और डॉलर से सनातन पर हमला? योगी गरजे — धर्मांतरण कराने वालों को छोड़ेंगे नहीं!

उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा में योगी आदित्यनाथ ने कहा — धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई जारी, ATS ने छांगुर बाबा को पकड़ा।

लालच और डॉलर से सनातन पर हमला? योगी गरजे — धर्मांतरण कराने वालों को छोड़ेंगे नहीं!
UP CM Yogi Adityanath

श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें शहीदी वर्ष के मौके पर निकाली गई संदेश यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा छलक पड़ा। उन्होंने विदेशी पैसों के दम पर देश का स्वरूप बदलने वालों को कड़ी चेतावनी दी। योगी बोले —

'लालच और भय देकर धर्मांतरण कराने की साजिश हो रही है। विदेशी डॉलर से सनातन पर हमला हो रहा है। इन साजिशकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा। ATS और एजेंसियां इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।'

ATS का बड़ा खुलासा: छांगुर बाबा गिरोह का पर्दाफाश
सीएम योगी ने लखनऊ में ATS द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया गया है। इनके खातों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ है। ATS पहले ही छांगुर बाबा के बेटे और अन्य सहयोगियों को जेल भेज चुकी है। अब ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है।

'गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब को दी थी चुनौती'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे 350 साल पहले गुरु तेग बहादुर ने इस्लामीकरण के खिलाफ बलिदान दिया, वैसे ही आज भी सनातन धर्म पर हमला हो रहा है। यह संदेश यात्रा हमें याद दिलाती है कि हमे हर साजिश का डटकर मुकाबला करना है।