हवाई यात्रा महंगी होगी : सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई

हवाई यात्रा महंगी होगी : सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई

हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने अब मिनिमम और मैक्सिमम किराए की सीमा बढ़ा दी है। इससे एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ा सकती हैं। कम से कम किराया 10% और ज्यादा से ज्यादा 13% किराया बढ़ेगा।दरअसल, पिछले साल देश भर में लॉकडाउन के बाद मई में सरकार ने हवाई किराये की एक सीमा तय कर दी थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि तब कम संख्या में फ्लाइट चल रही थीं। इससे कंपनियां टिकट के लिए ज्यादा पैसा वसूल रही थीं। अब जब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है, ऐसे में सरकार ने इस सीमा को बढ़ा दिया है।सरकार ने मिनिमम किराये में 9.83% की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मैक्सिमम किराया 12.82% बढ़ाया गया है। एविएशन मंत्रालय ने गुरुवार देर रात ऑर्डर जारी कर इसकी जानकारी दी है।सरकार ने जो लोअर कैप यानी कम से कम किराए की सीमा लगाई थी, उसका मकसद कंपनियों को मदद करना था। ज्यादा से ज्यादा किराए की सीमा का मकसद यात्रियों की मदद करना थामंत्रालय के ऑर्डर के मुताबिक, 40 मिनट की यात्रा के लिए अब मिनिमम किराया 2,900 रुपए होगा। पहले यह 2,600 रुपए था। इतने ही समय के लिए मैक्सिमम किराया अब 8,800 रुपए होगा। पहले यह 7,700 रुपए था। इसी तरह से 40-60 मिनट वाली फ्लाइट के लिए मिनिमम किराया 3,700 रुपए देना होगा। पहले यह 3,300 रुपए था। मैक्सिमम किराया 11,000 रुपए होगा। यह पहले 9,500 रुपए था।