आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियो और नेताओ ने किया योग 

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियो और नेताओ ने किया योग 

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियो और नेताओ ने किया योग 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के शिवजी पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया  l इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी सहित कई लोगों ने योग किया। वही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालन्दा खंडहर पहुँचे। जहां उन्होंने अंतराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के साथ सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अंतरास्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा यहां आकर एक देश के प्रति गौरव की अनिभूति होती है। उन्होंने कहा कि इस अंतरास्ट्रीय स्थल पर योग करने का मुख्य कारण है कि। यहां आकर लोग योग के साथ साथ यहाँ की इतिहास के बारे में भी जाने। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को योग करना चाहिए। योग करने से हर मनुष्य स्वास्थ्य रहता है। बिना लोभ लालच के योग करने से शरीर का विकास होता है, तो वही पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और योग गुरु ब्रह्मचित ने भाग लिया ।