सोनम कपूर खास अंदाज में बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे मना रहीं,नन्हे मेहमान के नाम का भी किया एलान।।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह, उनके पति आनंद आहूजा और उनका नवजात बेटा नजर आ रहे हैं। तीनों की यह फैमिली फोटो बेहद प्यारी है। तस्वीर में तीनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं।

सोनम कपूर ने जहां पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है, वहीं आनंद आहूजा ने कुर्ता पाजामा। आनंद आहूजा की गोद में उनका बेटा है और सोनम कपूर बेटे की ओर टकटकी लगाए देखती नजर आ रही हैं, वहीं आनंद आहूजा सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। 

अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर बीते महीने नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस का बेटा आज एक माह का हो गया है। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने खास अंदाज में बेटे का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने अपने के नाम का भी एलान किया है। सोनम कपूर ने बाकायदा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के जरिए तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने बेटे का नाम वायु रखा है।

उर्वशी गुप्ता