सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर बानी यह फिल्म 'मैदान'  रिलीज़ डेट आई सामने ..

सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर बानी यह फिल्म 'मैदान'  रिलीज़ डेट आई सामने ..

सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर बानी यह फिल्म 'मैदान'  रिलीज़ डेट आई सामने ..

सोशल मीडिया पर आज अजय देवगन ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. 'मैदान' अगले साल 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।।फिल्म की कहानी भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन 'अब्दुल रहीम' का किरदार निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म जून 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज को इस साल टाल दिया गया।बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन  की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदानकी रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है।

अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक अज्ञात नायक, सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। मैदान 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।' अजय देवगन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म को लेकर खबरें थीं कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा लेकिन अब फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जा रहा है। मैदान चार भाषाओं हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी। अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके लिए साल 2022 कुछ खास साबित नहीं हुआ है। अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' को दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। हालांकि फिल्म आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय के कैमियो को दर्शकों ने पसंद किया। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। आने वाले समय में अजय देवगन  फिल्म 'दृश्यम 2  में नजर आएंगे। फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अजय फिल्म भोला में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन वह खुद कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और तबू नजर आएंगी. फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी।


उर्वशी गुप्ता