डॉ प्रेम कुमार ने कहा मेरी पहली प्राथमिकता जिला का विकास 

डॉ प्रेम कुमार ने कहा मेरी पहली प्राथमिकता जिला का विकास 

डॉ प्रेम कुमार ने कहा मेरी पहली प्राथमिकता जिला का विकास 

जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय में नवादा जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार वन, पर्यावरण व जलवायु मंत्री डॉ प्रेम कुमार का पदार्पण हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपाई कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने भी प्रभारी मंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वही  गौरव शांडिल्य गगन ने प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता को अंग वस्त्र तथा बुके प्रदान कर भव्य स्वागत व सम्मानित किया, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से रुबरू होकर बातचीत के जरिए उनके कुछ समस्याओं का समाधान किया, और बाकि जरूरतमंद समस्या का स्थायी निदान करने लिए सतत् प्रयत्नशील रहूंगा। मंत्री ने पार्टी कार्यकताओं को केंद्र व बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति में खङे समाज के कमजोर और दबे-कुचले लोगों तक कैसे पहुँचे यह सुनिश्चित करना हम सभी भाजपा कार्यकताओं का प्राथमिक दायित्व व जबावदेही है.

प्रभारी मंत्री के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजौली अनुमंडल की ज्वलन्त जन समस्याओं के स्थायी समाधान करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। कार्यकर्ताओं ने उत्पन्न ताजा समस्याओं से मंत्री को रूबरू कराते हुए बताया कि रजौली प्रखंड के सुदूर व्रती जंगली क्षेत्र के भानेखाप गांव में बिजली अभीतक नहीं पहुँची है। जहां बिहार के एक चर्चित और लाभप्रद अबरख का सरकारी कारखाना था। अबरख का कारखाना आज भी है ,लेकिन फर्क मात्र इतना ही है कि पहले सरकार द्वारा संचालित होती थी और आज सत्ता संरक्षित माफियाओं द्वारा संचालित हो रहा है