जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री भी भाजपा को होगा-सरकार भी भाजपा बनाएगी

जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री भी भाजपा को होगा-सरकार भी भाजपा बनाएगी

 जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने एक बार फिर दावा किया कि परिसीमन प्रक्रिया के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हाेंगे। यही नहीं केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री भी भाजपा का होगा और सरकार भी उनकी ही होगी। श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर में विशेष पूजा के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर परिसीमन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उसके बाद ही यहां चुनाव करवाए जाएंगे।रैना ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा को स्वीकार कर रहे हैं, उसी देख में दावा करता हूं कि केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री और भाजपा की ही सरकार होगी। कश्मीर में भी भाजपा ने अपना आधार मजबूत किया है। केंंद्र शासित प्रदेश बनने केे बाद जिस तरह कश्मीर में विकास को गति मिली है, यहां के लोगों को भी पता लगने लगा है कि भाजपा लोगों का विकास और हित चाहती है। हमें कश्मीर घाटी में भी उतना ही प्यार मिल रहा है, जैसा हमें जम्मू में मिलता है।