बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 पदाधिकारियों का तबादला

बिहार प्रशासनिक सेवाके 87 पदाधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है. बड़े पैमाने पर किये गए इस ट्रांसफर लिस्ट में अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इसमें 12 उप विकास आयुक्त, 9 अनुमंडल पदाधिकारी और वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.
ट्रांसफर किये गए ये हैं प्रमुख नाम
-विशाल राज उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मधुबनी के पद पर तबादला.
अनिल कुमार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बेतिया के पद पर किये गए पदस्थापित.
-आशुतोष द्विवेदी अनिल कुमार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मुजफ्फरपुर के पद पर किये गए पदस्थापित.
-वैभव श्रीवास्तव उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नालंदा के पद पर किये गए पदस्थापित.
-विनोद दूहन अनिल कुमार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद शिवहर के पद पर किये गए पदस्थापित.