Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी, सलमान खान के शो में बनाया नया रिकॉर्ड

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सलमान खान के होस्ट किए गए ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट को हराकर गौरव ने रचा इतिहास। पढ़ें BB19 की पूरी कहानी।

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी, सलमान खान के शो में बनाया नया रिकॉर्ड
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna

तीन महीने से भी ज्यादा समय तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे, दोस्ती–दुश्मनी और जबरदस्त टास्क्स के बाद आखिरकार बिग बॉस 19 को अपना विनर मिल गया। 7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को कांटे की टक्कर में मात देकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सलमान खान की मौजूदगी में जैसे ही गौरव का नाम विनर के तौर पर अनाउंस हुआ, पूरे सेट पर जश्न का माहौल बन गया और दर्शकों की खुशी भी छलक पड़ी।

Celebrity MasterChef के बाद Bigg Boss 19 की ट्रॉफी भी गौरव के नाम
गौरव खन्ना की इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। बिग बॉस 19 में उन्होंने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए विजेता बनने का तमगा हासिल किया। शो के दौरान अपने शांत स्वभाव, धैर्य और संतुलित सोच के कारण गौरव दर्शकों के फेवरेट बनते चले गए। जब कंफेटी की बारिश के बीच उन्होंने ट्रॉफी उठाई, तो उनका चेहरा भावनाओं से भर गया।

Bigg Boss 19 Prize Money – 50 लाख रुपये के साथ ट्रॉफी जीतने का जश्न
विनर बनने के साथ-साथ गौरव खन्ना को मोटी प्राइज मनी भी मिली है। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ उन्हें पूरे 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई है। शो के दौरान कई बार गौरव यह दावा करते नजर आए थे कि ट्रॉफी ‘जीके’ ही घर लेकर जाएगा और उनका यह आत्मविश्वास फाइनल में सच साबित हुआ। जीत के बाद गौरव की खुशी साफ तौर पर उनके चेहरे पर झलक रही थी।

Salman Khan के साथ जल्द हो सकता है गौरव का नया प्रोजेक्ट
गौरव खन्ना के लिए इस जीत से भी बड़ी खुशी की बात सलमान खान का दिया गया वादा रहा। सीज़न के आखिरी वीकेंड का वार में सलमान खान ने गौरव की शख्सियत की खुलकर तारीफ की और यह संकेत भी दिया कि वह जल्द ही उनके साथ किसी प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। सलमान ने कहा था कि गौरव का व्यक्तित्व ऐसा है, जिसकी सराहना हर कोई करता है और उनके साथ काम करना उनके लिए भी खुशी की बात होगी।

Bigg Boss 19 Top 5 Contestants का फाइनल रिजल्ट
फाइनल की दौड़ में फरहाना भट्ट जहां फर्स्ट रनर-अप रहीं, वहीं प्रणीत मोरे सेकेंड रनर-अप बने। अमाल मलिक टॉप 5 में पहुंचने के बावजूद सबसे पहले शो से बाहर हो गए। इसके बाद तेजी से लोकप्रिय हुईं तान्या मित्तल भी फाइनल रेस से बाहर हो गईं। बिग बॉस 19 के इस सफर में दर्शकों ने हर कंटेस्टेंट के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया, लेकिन अंत में ट्रॉफी गौरव खन्ना के नाम रही।

Bigg Boss 19 Contestants List और Wild Card Entries
बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को हुआ था, जिसमें कुल 16 प्रतियोगियों ने एंट्री की थी। इनमें अश्नूर कौर, ज़ीशान क़ादरी, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसज़ेक, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल थे। इसके साथ ही शहबाज़ बदेशा और मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने भी शो में नया रंग भर दिया था।