बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: सम्राट चौधरी का सख्त संदेश — अब ‘रोमियोपना’ नहीं चलेगा

बिहार की नई सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एंटी-रोमियो स्क्वॉड और पिंक पुलिस तैनाती का ऐलान करते हुए चेतावनी दी कि स्कूल-कॉलेज के बाहर छेड़छाड़ करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। जानें पूरा मॉडल और यूपी की तर्ज पर कैसा होगा एक्शन।

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: सम्राट चौधरी का सख्त संदेश — अब ‘रोमियोपना’ नहीं चलेगा
सम्राट चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाते हुए।

नीतीश कुमार की नई सरकार ने पदभार संभालते ही महिला सुरक्षा को अपनी टॉप प्रायोरिटी बना दिया है। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने साफ चेतावनी दी है—सड़क पर, स्कूल-कॉलेज के बाहर अगर कोई लड़कियों को छेड़ते पकड़ा गया, तो सीधा जेल भेजा जाएगा।

सरकार Anti-Romeo Squad और Pink Police Patrol की विशेष टीम तैनात कर रही है, ताकि बिहार में बेटियां बिना डर के पढ़-लिख सकें और बाहर निकल सकें।

बिहार में महिला सुरक्षा का नया मॉडल
सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब किसी भी पब्लिक प्लेस पर ‘मनचले’ बख्शे नहीं जाएंगे। नई टीम का काम होगा— स्कूल-कॉलेज के बाहर निगरानी, लड़कियों से छेड़छाड़, पीछा करने वालों की पहचान, मौके पर तुरंत कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज करना।

सरकार का दावा है कि यह कदम सुशासन मॉडल को और मजबूत करेगा, जहां अपराध पर जीरो टॉलरेंस लागू है।

कैसे काम करेगी बिहार की Anti-Romeo Squad
एंटी-रोमियो स्क्वॉड में विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया जा रहा है, जो सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगी।
इनका फोकस— संदिग्ध युवकों पर नजर, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचना, लड़कियों को सुरक्षित एस्कॉर्ट करना, आरोपी को थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई करना, छेड़छाड़, स्टॉकिंग और अभद्र व्यवहार पर जेल या भारी जुर्माने का प्रावधान होगा।

UP मॉडल की तरह होगा एक्शन 
उत्तर प्रदेश में 2017 से चल रहे एंटी-रोमियो स्क्वॉड मॉडल के असर को देखते हुए बिहार भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूपी में इस स्क्वॉड ने 1.08 लाख से ज्यादा पब्लिक जगहों की जांच, 9.8 लाख लोगों की पहचान, 2,542 FIR, 3,972 गिरफ्तारी, 2017 से 2025 तक 4 करोड़ व्यक्तियों की जांच, 24,009 केस दर्ज, 32,291 कार्रवाई। इन अभियानों के बाद यूपी में ईव-टीजिंग के मामलों में लगभग 30% कमी दर्ज की गई है। अगर बिहार में भी यही मॉडल मजबूती से लागू हुआ तो जमीन पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सम्राट चौधरी का सख्त संदेश — माफियाओं पर भी कार्रवाई
गृह मंत्री ने साफ कहा— शराब माफिया, बालू माफिया, जमीन कब्जा करने वाले, सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले, अफवाह फैलाने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जेलों में मोबाइल, बाहर से खाना पहुंचाने जैसी अवैध गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। किसी अधिकारी की मिलीभगत मिली तो वह भी कार्रवाई से नहीं बचेगा।