विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव: अब शिक्षक भर्ती में बिहार के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: TRE-4 से शिक्षक भर्ती में स्थानीय (Domicile) युवाओं को प्राथमिकता, जानिए पूरी चुनावी तैयारी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार में शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) के लिए स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता (Domicile Preference) दी जाएगी।
सीएम ने X पर पोस्ट कर बताया, नवम्बर 2005 से ही हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शिक्षा को मज़बूत करने के लिए लाखों शिक्षकों की बहाली की है। अब शिक्षक बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने के लिए नियमों में संशोधन किया जा रहा है, जो TRE-4 से प्रभावी होगा।
TRE-4 और TRE-5 का शेड्यूल
- TRE-4 (Teacher Recruitment Exam 4) वर्ष 2025 में आयोजित किया जाएगा।
- TRE-5 वर्ष 2026 में होगा।
- TRE-5 के पहले STET (Secondary Teacher Eligibility Test) आयोजित किया जाएगा।
नीतीश कुमार का यह फैसला युवाओं, खासकर शिक्षित बेरोजगारों को लुभाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। शिक्षक बहाली में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की हिस्सेदारी को खत्म कर स्थानीय युवाओं को अवसर देने की नीति, चुनावी मैदान में JDU को बढ़त दिला सकती है।


आँखें न्यूज़ 24 




