बिहार में Voter List Revision पर सियासी बवाल: राहुल-तेजस्वी-सहनी उतरे सड़क पर, बोले - यह गरीबों के वोट पर हमला है
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ महागठबंधन ने किया चक्का जाम। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर।
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter List Revision) को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सभी घटक दलों के बड़े नेता बुधवार को सड़कों पर उतर आए। पटना में महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) समेत तमाम नेता शामिल हुए।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी ने भी इस मार्च के दौरान जमकर चुनाव आयोग और बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा।
गरीबों को वोट देने से रोकने की साजिश: मुकेश सहनी
विपक्षी नेताओं के साथ पटना की सड़कों पर उतरे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में गरीब और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को वोट देने से रोकने के लिए यह मतदाता पुनरीक्षण का ‘षड्यंत्र’ रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसी पहचान को आप भले ही नकार रहे हों, लेकिन बिहार में आपका यह खेल सफल नहीं होगा। बिहार की जनता और महागठबंधन मिलकर इसका डटकर मुकाबला करेगा।
'चक्का जाम पूरी तरह सफल'
मुकेश सहनी ने दावा किया कि महागठबंधन के आह्वान पर बिहार भर में चक्का जाम पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि इस विरोध में आम जनता भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी और चुनाव आयोग के फैसले का विरोध किया।
'हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी'
वीआईपी प्रमुख ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, हम अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहेंगे। चुनाव आयोग को यह मतदाता पुनरीक्षण वापस लेना ही होगा।


Aankhen 




