25 साल से अजेय! राजीव प्रताप रूडी ने फिर जीता Constitution Club का चुनाव, BJP vs BJP मुकाबले में संजीव बालियान को हराया

CCI Election 2025 में BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लगातार 25 साल से अजेय रहते हुए एक बार फिर सचिव (प्रशासन) पद जीत लिया। उन्होंने BJP के ही वरिष्ठ नेता डॉ. संजीव बालियान को हराया। पढ़ें पूरा चुनावी अपडेट।

25 साल से अजेय! राजीव प्रताप रूडी ने फिर जीता Constitution Club का चुनाव, BJP vs BJP मुकाबले में संजीव बालियान को हराया
राजीव प्रताप रूडी

दिल्ली में Constitution Club of India (CCI) Election 2025 का नतीजा एक बार फिर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के नाम रहा। लगातार 25 साल से इस पद पर काबिज रूडी ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखते हुए अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले ने राजनीतिक गलियारों में BJP vs BJP की दिलचस्प तस्वीर पेश की।

सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड
चुनाव में कुल 707 वोट डाले गए, जिनमें से लगभग 679 वैध वोट थे और 38 बैलेट दर्ज हुए। करीब 60% मतदान के साथ यह CCI चुनावों के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग रही। नतीजों में रूडी को 102 वोटों का बढ़त मिला।

जीत पर रूडी का बयान
जीत के बाद राजीव प्रताप रूडी ने कहा— कई बातें गलत कही गई हैं, जिन पर मैं बाद में बोलूंगा, लेकिन फिलहाल इतना कह सकता हूं कि हमारी टीम ने बड़ी जीत हासिल की है।

क्यों था मुकाबला खास?
यह चुनाव इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि यहां मुकाबला बीजेपी के ही दो दिग्गज नेताओं के बीच था। रूडी पांच बार के सांसद, पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो दो दशक से भी ज्यादा समय से CCI के सचिव (प्रशासन) पद पर हैं। उनके कार्यकाल में क्लब को जर्जर हालत से निकालकर एक सक्रिय और प्रतिष्ठित संस्था बनाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।

दूसरी तरफ, डॉ. संजीव बालियान पेशे से वेटरनरी डॉक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। आलोचकों का कहना था कि अब एक नई टीम को मौका मिलना चाहिए, लेकिन रूडी की लोकप्रियता और नेटवर्क के आगे यह चुनौती टिक नहीं पाई।

CCI के अन्य पदों पर निर्विरोध जीत
करीब 80 साल पुराने Constitution Club में वर्तमान और पूर्व सांसद सदस्य होते हैं। इस बार सचिव (प्रशासन) के अलावा बाकी अहम पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए—
- सचिव (कोषाध्यक्ष): डीएमके सांसद पी. विल्सन
- सचिव (खेल): कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला
- सचिव (संस्कृति): डीएमके सांसद तिरुचि शिवा

कंगना रनौत की दिलचस्प प्रतिक्रिया
पहली बार सांसद बनीं कंगना रनौत ने भी माहौल में हल्कापन लाते हुए कहा— पहली बार BJP बनाम BJP का मुकाबला देख रही हूं, तो यह थोड़ा कन्फ्यूजिंग है।