भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका की ओर से आया ताजा बयान, ट्रम्प ने कहा- यह बहुत भयानक है
ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच 'युद्ध' पर एक प्रश्न के उत्तर में कहा, यह बहुत भयानक है। मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों को साथ लेकर काम करूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें इसे (तनाव को) हल करते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह कुछ मदद कर सके हैं, तो वह जरूर करेंगे और वह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच बढ़ता संघर्ष रुकना चाहिए।
ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच 'युद्ध' पर एक प्रश्न के उत्तर में कहा, यह बहुत भयानक है। मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों को साथ लेकर काम करूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें इसे (तनाव को) हल करते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। वे एक दूसरे के खिलाफ जैसे को तैसा वाला व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। मैं उन दोनों को जानता हूं, हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलकर काम करते हैं।
इस बीच पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों को भारतीय सैन्य हमलों में निर्दोष पाकिस्तानी लोगों की मौत का बदला लेने के लिए ‘‘अपनी पसंद के समय, स्थान और तरीके से’’ जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
वहीं अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहा है।


Aankhen 




