मेरठ-लखनऊ वंदे भारत अब वाराणसी तक: जानें शेड्यूल, रूट और फायदे

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत 28 अगस्त से शुरू। जानें टाइम टेबल, स्टॉपेज, दूरी और यूपी के धार्मिक स्थलों तक आसान सफर का फायदा।

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत अब वाराणसी तक: जानें शेड्यूल, रूट और फायदे
Vande Bharat

उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट वाराणसी तक बढ़ा दिया गया है। यानी अब यह ट्रेन मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। यह ट्रेन राज्य के धार्मिक, ऐतिहासिक और व्यावसायिक केंद्रों को आपस में जोड़ते हुए यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाएगी।

रेलवे ने पहले ही इस रूट विस्तार को मंजूरी दे दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे लागू नहीं किया जा सका। अब मुरादाबाद मंडल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह ट्रेन 28 अगस्त 2025 से नए रूट पर चलाई जाएगी।

अब मेरठ से वाराणसी तक वंदे भारत: मुख्य बातें
- ट्रेन नंबर: 22489 / 22490
- नई दूरी: 783 किलोमीटर
- समय: 11 घंटे 55 मिनट
- औसत रफ्तार: 67.75 किमी/घंटा
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को अवकाश)
- स्टॉपेज: मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या धाम

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत शेड्यूल (22490)
स्टेशन समय
मेरठ सुबह 6:35
मुरादाबाद सुबह 8:35
बरेली सुबह 10:04
लखनऊ दोपहर 1:45
अयोध्या धाम शाम 3:53
वाराणसी शाम 6:25

वाराणसी-मेरठ वंदे भारत शेड्यूल (22489)
स्टेशन समय
वाराणसी सुबह 9:10
अयोध्या धाम सुबह 11:40
लखनऊ दोपहर 1:40
बरेली शाम 5:13
मुरादाबाद शाम 6:50
मेरठ रात 9:05

स्टॉपेज पर ठहराव का समय
- मुरादाबाद: 5 मिनट
- बरेली: 2 मिनट
- लखनऊ: 10 मिनट
- अयोध्या धाम: 2 मिनट

धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक सीधी पहुंच
यह रूट विस्तार खासतौर पर उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा जो मेरठ, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर तक अब पहले से कहीं आसान और तेज़ यात्रा संभव होगी।

वाराणसी से चलने वाली यह सातवीं वंदे भारत
वाराणसी से पहले ही नई दिल्ली, आगरा, पटना, देवघर और रांची जैसी जगहों के लिए वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। मेरठ से वाराणसी के बीच यह वंदे भारत ट्रेन यूपी में इंटरसिटी कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने में एक बड़ा कदम है।