पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, स्वागत के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद रोड शो में हिस्सा लिया, जहां हज़ारों लोग और महिलाओं ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, स्वागत के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी
PM Narendra Modi road show in patna


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पारंपरिक अंदाज में सैकड़ों महिलाएं सिंदूर और सिंघोरा लेकर सजी-धजी खड़ी रहीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो कर रहे हैं  सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं और युवा पीएम को देखने और उनका अभिवादन करने के लिए उत्साहित दिखे।

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को बिहार में आगामी चुनावों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किया उद्घाटन।

रोड शो का जोश
एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर जुटी हजारों की भीड़।

महिलाओं का स्वागत
सिंदूर और सिंघोरा के साथ परंपरागत तरीके से पीएम का अभिवादन।