राजनाथ सिंह और जनरल द्विवेदी की चेतावनी से घबराया पाकिस्तान! आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने बुलाई आपात बैठक, दी फौज को ‘तैयार रहने’ की हिदायत

दशहरे पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। डर के माहौल में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने रावलपिंडी में कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस बुलाई और सेना को फिट व तैयार रहने का आदेश दिया।

राजनाथ सिंह और जनरल द्विवेदी की चेतावनी से घबराया पाकिस्तान! आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने बुलाई आपात बैठक, दी फौज को ‘तैयार रहने’ की हिदायत
Asim Munir

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनी ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। भारतीय नेतृत्व ने दशहरे के मौके पर जो संदेश दिया, उसने इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों के गलियारों में डर का माहौल बना दिया है।

इसके बाद पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने 8 अक्टूबर 2025 को रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में 272वीं कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने फौज को “हर वक्त तैयार रहने” और “फिटनेस पर ध्यान देने” के आदेश दिए।

भारतीय चेतावनी से मचा ‘panic’ — आसिम मुनीर बोले, 'हर हमले का जवाब देंगे'
पाकिस्तानी चैनल Samaa TV के मुताबिक, आसिम मुनीर ने बैठक में माना कि भारतीय बयानों से पाकिस्तान सेना में बेचैनी फैल गई है। उन्होंने अपने अफसरों को संबोधित करते हुए कहा — हर हमले का जवाब त्वरित और आक्रामक तरीके से दिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना हर खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह बयान सिर्फ “गीदड़भभकी” है, क्योंकि भारत की तरफ से इस बार संदेश बेहद स्पष्ट और निर्णायक लहजे में दिया गया था।

फिटनेस और अनुशासन पर जोर, फिर उठाया ‘कश्मीर राग’
आसिम मुनीर ने अपने सैनिकों को फिटनेस पर ध्यान देने और हर समय अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। हालांकि कॉन्फ्रेंस के दौरान वे अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आए — उन्होंने फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि “पाकिस्तान हमेशा कश्मीरी लोगों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने गाजा का भी जिक्र करते हुए तत्काल युद्धविराम और मानवीय सहायता की बात कही।

सऊदी अरब के साथ डिफेंस डील की चर्चा
कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कमांडरों ने हाल में हुई Pakistan-Saudi Arabia Defence Deal की भी सराहना की। उनका दावा था कि यह समझौता सीमा सुरक्षा को मजबूत करेगा और दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई दिशा देगा।

भारत की चेतावनी: 'पाकिस्तान का भूगोल बदल जाएगा'
2 अक्टूबर 2025 को दशहरा समारोह के दौरान राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज में जवानों को संबोधित करते हुए कहा था — यदि पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में किसी भी तरह की हिमाकत की, तो हम उसका इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे।

उन्होंने बताया कि भारत ने कई बार बातचीत के जरिए सर क्रीक विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत कभी साफ नहीं रही।

राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि 1965 के युद्ध में भारतीय सेना लाहौर तक पहुंची थी, और आज भी “कराची का रास्ता उसी खाड़ी से होकर जाता है।”

उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी: 'दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा नाम'
3 अक्टूबर को जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक और सख्त संदेश देते हुए कहा था कि आतंकवाद को पालने-पोसने वाले पाकिस्तान को अब अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए, वरना भारत उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देगा।

सर क्रीक विवाद क्या है?
सर क्रीक (Sir Creek) लगभग 96 किलोमीटर लंबा दलदली इलाका है, जो भारत के गुजरात राज्य और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है। यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद अहम है क्योंकि यही भारत की पश्चिमी समुद्री सीमा का प्रवेश द्वार माना जाता है।