65 की उम्र में भी दिखती हैं 35 जैसी! सलमान से इश्क, अजहर से शादी; जानिए संगीता बिजलानी की अनकही लव स्टोरी
जानिए 65 की उम्र में भी ग्लैमरस दिखने वाली संगीता बिजलानी की कहानी। सलमान खान से प्यार, अजहरुद्दीन से शादी और अब अकेले जी रही जिंदगी।
बॉलीवुड की 80s और 90s की ग्लैमरस अदाकारा संगीता बिजलानी आज भी अपने हुस्न और फिटनेस से सभी को चौंका देती हैं। हाल ही में 65वां जन्मदिन मना चुकीं संगीता को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 35 साल की हीरोइनों को टक्कर देती उनकी खूबसूरती और सोशल मीडिया पर उनका जलवा यह साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।
मॉडलिंग से मिस इंडिया और फिर बॉलीवुड तक का सफर
9 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्मीं संगीता ने महज 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1980 में, सिर्फ 20 साल की उम्र में वो मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीतकर सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद 27 साल की उम्र में 1987 की फिल्म कातिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
उनकी चर्चित फिल्मों में त्रिदेव, हथियार, जुर्म, योद्धा, लक्ष्मण रेखा, इज्जत शामिल हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा लंबा करियर नहीं चुना और एक्टिंग से दूरी बना ली।
सलमान खान के साथ प्यार और टूटी शादी
अपने एक्टिंग करियर के दौरान ही संगीता और सलमान खान का रिश्ता सुर्खियों में रहा। दोनों की शादी तक तय हो गई थी, कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन आखिरी वक्त में शादी टूट गई। बावजूद इसके, दोनों आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं।
अजहरुद्दीन से शादी और तलाक
सलमान से ब्रेकअप के बाद 1996 में संगीता ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया। 2010 में दोनों का तलाक हो गया।
अब सोशल मीडिया सेंसेशन
संगीता अब 65 साल की हो चुकी हैं और अकेली जिंदगी जी रही हैं। लेकिन उनका अंदाज़ और खूबसूरती आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो फैंस को दीवाना बना देती है।


आँखें न्यूज़ 24 




