दिल्ली में महिला का शव मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका

जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक महिला का शव मिला जिस पर गोली लगने के निशान हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट इलाके में एक किशोरी पर कथित तौर पर चाकू हमला करने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में महिला का शव मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के शाहदरा में जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक महिला का शव मिला जिस पर गोली लगने के निशान हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला को गोली मार दी गई है और वह अचेत अवस्था में पड़ी है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट इलाके में एक किशोरी पर कथित तौर पर चाकू हमला करने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरी ने आरोपी को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 19 वर्षीय एक युवक पर चाकू से हमले की घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय निवासी हिमांशु पर दो भाइयों ने अपनी बहन के साथ प्रेम संबंध होने के चलते कथित तौर पर चाकू से हमला किया था।