जनसंख्या वृद्धि विकास में बाधा बनते जा रहे है : गिरिराज सिंह

जनसंख्या वृद्धि विकास में बाधा बनते जा रहे है : गिरिराज सिंह

देश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिराज सिंह अपने पैतृक गांव बड़हिया पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, ग्रामीण सड़क  योजना, सहित कई योजनाओं को बिहार सहित देश के हिस्सों में उतारने को लेकर के भी अपनी बात रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण विकास और पंचायती राज इतिहास रचेगा। 

योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह जाति-धर्म, जात-पात राजनीति का मुद्दा  नहीं है। जनसंख्या वृद्धि विकास में बाधा बनते जा रहे है, उसी स्थिति में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर फोर लेन प्रोजेक्ट बनता है उसके निर्माण होते होते छः वर्ष  लग जाता तब तक एक लेन की आबादी हो जाती है।

उन्होनें आगे यह भी कहा कि चाइना में जहां एक मिनट में नौ बच्चे होते है, वहीं भारत में एक मिनट में पैंतीस बच्चे पैदा होते है। इतना ही नहीं  दूधिया के बीस प्रतिशत व्यावहारिक आबादी भारत में है, जबकि जमीन ढाई प्रतिशत ही है। ऐसे स्थिति में सामाजिक समरसता राजनीति जाति धर्म वोट की राजनीति से ऊपर उठकर जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। योगी जी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर बड़ा कदम उठाया है।

गिरिराज सिंह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ प्रसिद्ध जगदंबा स्थान में दोनों ने माथा टेका। गिरिराज सिंह को बड़हिया सीमा पर वार्ड पार्षद अमित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों बाइको से अगवानी किया इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने परिवार में शादी समारोह के लिए दिल्ली से बड़हिया पहुंचे थे। दो घंटे के शादी समारोह में भाग लेकर पटना लौट गए और दिल्ली के लिए रवाना हुए।