करण जौहर अपने बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा, दिखाएंगे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली झलक

करण जौहर अपने बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा, दिखाएंगे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली झलक

करण जौहर अपने बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा, दिखाएंगे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली झलक


बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर कल यानी 25 मई को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसके अलावा करण जौहर को बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में 25 साल होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर करण जौहर अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं। 25 मई को करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर आउट होने वाला है। इस मूवी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में करण जौहर की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में जानते हैं

25 मई को आउट होगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पोस्टर

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की चर्चा काफी समय से हो रही है। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब पोस्टर रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी भी नजर आने वाले हैं। तरण आदर्श ने एक ट्वीट करके बताया है कि 25 मई को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक सामने आने वाला है। बता दें कि करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में बात की हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस दिन होगी रिलीज

बताते चलें कि करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आलिया और रणवीर की ये मूवी कैसा परफॉर्म करती है।