पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी, बिहार में दो दिनों तक चलेगी शीतलहर,

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी, बिहार में दो दिनों तक चलेगी शीतलहर,

पहाड़ी व बर्फीली इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। बिहार के ज्‍यादातर शहरों में अब कोल्‍डवेभ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को पटना के तापमान में सामान्य तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 4.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सतह से एक किमी ऊपर पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बने होने से एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 1.5 किमी तक बना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय के एक या दो स्थानों पर शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।