मौसम ने ली करवट,पहाड़ बर्फ तो मैदान बारिश से सराबोर

मौसम ने ली करवट,पहाड़ बर्फ तो मैदान बारिश से सराबोर

राजधानी पटना के मौसम का मिजाज सुबह से ही कुछ बदला बदला सा था। शाम होते ही इसमें और चेंज आ गया। बादलों की उमड़ घुमड़ से शहर वासियों को ये आभास हो गया कि मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होने वाला है,और हुआ भी। तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। ठंडी हवाओं के झोंके एक बार फिर से तेज सर्दी का एहसास कराने लगे। देर रात तक पटना में 20 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके कारण कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई देर रात तक हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी रही बारिश के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई। केवल पटना ही नहीं देश और प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यही हाल रहा।

भगवा बक्सर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवा का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। बारिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति बनी रही। आज भी पटना सहित 16 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

आज पटना नालंदा गया नवादा बेगूसराय शेखपुरा लखीसराय जहानाबाद पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सीवान सारण के कई भागों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है जबकि बांका भागलपुर जमुई कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट है।  वहीं न्यूनतम पारा में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि से कई स्थानों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।