Nalanda में नदी से घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

Nalanda में नदी से घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

Nalanda में नदी से घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

नालंदा के पश्चिमी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली फल्गु नदी की शाखा लोकाइन नदी अब शांत होकर बह रही है। टूटे हुए तटबंधों को तेजी से मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। हिलसा एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि लोकाइन नदी की पानी अब स्थिर होकर बह रही है। जो गांव बाढ़ के पानी से घिर गए थे। वहां से भी पानी निकल चुका है। हालांकि इस बीच सामुदायिक रसोई का संचालन आज भी किया जाएगा। एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय के जिन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था वहां-वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा हैंड पंप से निकलने वाले पानी को भी शुद्ध किया जा रहा है। स्थिति सामान्य बनी हुई है। लगभग 90% तटबंधों के मरम्मति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रविवार की सुबह लोकाइन नदी का जलस्तर 60.25 मी. था, जो डेंजर लेवल से 2.45 मीटर ज्यादा था। वहीं सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर 58.25 मीटर हो गया है।