ऑनलाइन सट्टेबाजी कांड: ईडी का शिकंजा, युवराज, हरभजन, उर्वशी रौतेला से पूछताछ

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से पूछताछ की। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में 573 करोड़ की संपत्ति जब्त और 766 बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए गए।

ऑनलाइन सट्टेबाजी कांड: ईडी का शिकंजा, युवराज, हरभजन, उर्वशी रौतेला से पूछताछ
Urvashi Rautela and Yuvraj singh

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में कई बड़े नाम, जिनमें क्रिकेट और बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जांच के घेरे में आ गए हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियां जांच के दायरे में
ED ने भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना से पूछताछ की है। साथ ही, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से भी सवाल-जवाब किए गए हैं। इन हस्तियों पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे वन बेट, फेयर प्ले, और महादेव ऑनलाइन बेटिंग का प्रचार-प्रसार किया।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में कार्रवाई
पिछले कुछ महीनों में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में ED ने कई छापेमारी की। अप्रैल 2025 में दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और संबलपुर जैसे शहरों में कार्रवाई के दौरान 573 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई। इस दौरान:

- 3.29 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ।
- सिक्योरिटीज, बॉन्ड्स, और डिमैट खातों में 573 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए।
- आपत्तिजनक दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए।
- 766 बैंक अकाउंट्स और संदिग्ध दस्तावेज फ्रीज

ED ने कोलकाता में मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें:
- 766 म्यूल बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए गए।
- 17 डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स ज़ब्त किए गए।
- इस रैकेट से जुड़े विशाल भारद्वाज उर्फ़ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर को गिरफ़्तार किया गया।

प्लेटफ़ॉर्म्स के प्रचार पर सवाल
ED की पूछताछ में यह जानने की कोशिश हो रही है कि प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स का प्रचार क्यों किया गया और इनकी फंडिंग कैसे हो रही है।