इन 4 लोगों को जरूर खाना चाहिए चुकंदर, जानें खाने का सही समय और तरीका

इन 4 लोगों को जरूर खाना चाहिए चुकंदर, जानें खाने का सही समय और तरीका

इन 4 लोगों को जरूर खाना चाहिए चुकंदर, जानें खाने का सही समय और तरीका


चुकंदर को अक्सर उन लोगों को खाने के लिए कहा जाता है जिनमें खून की कमी होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, चुकंदर में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं जो कि आसानी से शुगर में नहीं बदलते। साथ ही चुकंदर फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचनतंत्र के लिए हेल्दी माने जाते हैं। इसे खाने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में भी मददगार है। इसलिए, कुछ स्थितियों में आपको चुकंदर का सेवन करना चाहिए।


इन 4 लोगों को जरूर खाना चाहिए चुकंदर

1. डायबिटीज में चुकंदर खाएं

डायबिटीज के मरीजों में कुछ दवाओं की वजह से खून की कमी बनी रहती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। ये शरीर में खून बनाने के साथ शुगर स्पाइक को कम करता है। साथ ही डायबिटीज में मरीजों हाई बीपी और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करता है।  


2. एनीमिया में खाएं चुकंदर

एनीमिया में चुकंदर का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में खून की कमी बनी रहती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। 

3. दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद

दिल के मरीजों के लिए चुकंदर का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें बीटानिन होता है जो कि चुकंदर को लाल रंग देता है। इसके अलावा चुकंदर में, वल्गैक्सैन्थिन और अकार्बनिक नाइट्रेट होता है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करता है।


4. मांसपेशियां बढ़ाने में मददगार

मांसपेशियां बढ़ाने में चुकंदर आपके लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। चुकंदर आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है। इससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही ये फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार कर सकता है और मांसपेशियों के संकुचन को मजबूत कर सकता है। इस तरह ये एथलीटों में मांसपेशियां बढ़ाने में मददगार है। तो, इन लोगों को चुकंदर जरूर खाना चाहिए। इसके खाने का सही समय है दिन में 10 बजे या लंच के दौरान। इसे किसी भी डाइट के बीच में लें और कच्चा खाएं। ताकि, शरीर को इसका ज्यादा फायदा मिल सके।