सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भाड़ी भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भाड़ी भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भाड़ी भीड़

गया शहर के मंगला गौरी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन महीने के पहले सोमवार पर सुबह से ही भक्तो की भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिर में भोले के दर्शन करने के लिए सुबह 5 बजे से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। इस दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव,

जय ओम शिवकारा की नारे लगाये। वहीं, मार्कंडेय महादेव मंदिर के साथ अन्य शहर के सभी मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरूहो गया  है। गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार के दिन शिवलिंगों पर दूध, जल, पुष्प, बेल पत्र से अभिषेक किया गया। वही कई लोगों ने पुजारियों की मौजूदगी में रूद्र महाभिषेक भी किया। स दौरान मंदिरों में घंटी, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।