'SIR है INSTITUTIONALISE चोरी' — राहुल गांधी ने पेश किए वोट चोरी के सबूत, चुनाव आयोग और BJP पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने बिहार के SIR को “INSTITUTIONALISE चोरी” बताते हुए चुनाव आयोग और BJP पर मिलीभगत का आरोप लगाया। जांच में 1 लाख फर्जी वोटर, डुप्लिकेट एंट्री और फेक एड्रेस का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

'SIR है INSTITUTIONALISE चोरी' — राहुल गांधी ने पेश किए वोट चोरी के सबूत, चुनाव आयोग और BJP पर बड़ा आरोप
Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार में Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया वास्तव में “INSTITUTIONALISE चोरी” है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा है और इसके पुख्ता सबूत उनके पास मौजूद हैं।

बचपन से राजनीति में, चुनाव प्रक्रिया की गहरी समझ — राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि वे बचपन से चुनावी माहौल में रहे हैं। 1980 में मैं छोटा था, प्रियंका और मैं रात में पोस्टर चिपकाते थे। 20 साल से चुनाव लड़ रहा हूं। पोलिंग कैसे होती है, वोटर लिस्ट कैसे मैनेज होती है, सब समझता हूं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें चुनावी नतीजों में गड़बड़ी का शक होने लगा, क्योंकि जनता के मूड और नतीजों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा था।

महाराष्ट्र चुनाव में मिला पहला सबूत
कांग्रेस नेता ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार उन्हें वोट चोरी का ठोस सबूत मिला। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बीच अचानक नए वोटर जुड़ते हैं और ये वोट सीधे BJP को जाते हैं।

जब उन्होंने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और पोलिंग बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी तो आयोग ने देने से इनकार कर दिया, जिससे शक और गहरा हो गया।

जांच में निकले चौंकाने वाले आंकड़े
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने एक विशेष टीम बनाई, जिसने हर निर्वाचन क्षेत्र में जांच की। सबसे बड़ी बाधा यह थी कि चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट नहीं देता, केवल लाखों पन्नों की फिजिकल कॉपी देता है, ताकि गड़बड़ी पकड़ना मुश्किल हो। अगर डिजिटल डेटा मिलता तो हम 15 मिनट में देशभर की सच्चाई दिखा देते।

जांच में सामने आए 5 बड़े वोट चोरी के तरीके —
- डुप्लिकेट वोटर: 11,965
- फेक एड्रेस: 40,009
- एक पते पर कई वोटर: 10,452
- इनवैलिड फोटो: 4,132
- फॉर्म 6 का गलत इस्तेमाल: 33,692

कुल 6,59,826 वोटरों में से 1 लाख वोट चोरी के पाए गए।

100 से ज्यादा सीटों पर धांधली का अंदेशा
राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर लोकसभा चुनाव में BJP की 10-15 सीटें कम आतीं तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते और INDIA गठबंधन की सरकार बनती।
उन्होंने कहा, हमने जो बिहार में देखा, वैसा ही देश की 100 से ज्यादा सीटों पर हुआ है।

चुनाव आयोग और BJP पर सीधा आरोप
कांग्रेस सांसद ने कहा, चुनाव आयोग खुलकर BJP के साथ मिलकर गरीबों के वोट चोरी कर रहा है। SIR का मकसद दलितों और गरीबों से उनका हक छीनना है। समय आएगा, हम आपको पकड़ेंगे और सजा देंगे।