राजा रघुवंशी की हत्या पर बोली वायरल मोनालिसा: मां को 9 महीने बच्चे को पेट में रखना पड़ता है…

इंदौर के राजा मर्डर केस पर वायरल मोनालिसा का भावुक रिएक्शन सामने आया। जानिए क्या कहा कजरारे नैन वाली मोनालिसा ने हनीमून मर्डर केस पर।

राजा रघुवंशी की हत्या पर बोली वायरल मोनालिसा: मां को 9 महीने बच्चे को पेट में रखना पड़ता है…
monalisa

इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जहां एक ओर राजा की हत्या से उनके घर में मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर देशभर में सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। लोगों के बीच 'शादी का डर' अब नए सिरे से चर्चा में है।

इस खौफनाक कांड में मुख्य आरोपी है राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जिस पर आरोप है कि उसने हनीमून ट्रिप के दौरान ही अपने पति की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के कुछ ही दिन बाद सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब इस हत्या से जुड़ी कई वीडियो क्लिप्स और राजा की शादी के शाही दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अब इस केस पर वायरल गर्ल मोनालिसा का आया रिएक्शन
जनवरी 2025 के प्रयागराज महाकुंभ मेले से वायरल हुईं मोनालिसा का भी इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है। मोनालिसा, जो कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते-बेचते इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं, अब सोशल मीडिया का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

जब मोनालिसा से राजा रघुवंशी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा, जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। अगर उन्हें (सोनम को) पसंद नहीं था, तो वह घरवालों को बता सकती थीं। मां को पता होता है कि कैसे बच्चा 9 महीने पेट में रखा जाता है। ये बहुत गलत किया उन्होंने। उनके मम्मी-पापा पर क्या गुजर रही होगी, मैं सोच भी नहीं सकती। बहुत दुख की बात है, उनके घर में मातम छाया हुआ है।

फिल्मों तक पहुंची मोनालिसा की कहानी
महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया था। लेकिन बाद में सनोज मिश्रा पर ही रेप केस में कार्रवाई शुरू हो गई, जिससे मोनालिसा का सपना टूटता नज़र आया। अब मोनालिसा किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उनके मुताबिक वह फिर से एक नया जीवन शुरू कर चुकी हैं, लेकिन जो अनुभव उन्होंने पाए – वे जीवनभर उनके साथ रहेंगे।