Iran–Israel विवाद पर ट्रंप का सख्त बयान: ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता और आत्मसमर्पण करना ही एकमात्र विकल्प है। इजरायल के जवाबी हमलों में ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 समिट छोड़ वाशिंगटन लौटकर ईरान-इजरायल विवाद पर अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है और इसे किसी भी सूरत में रोका जाना चाहिए। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल संघर्षविराम नहीं, बल्कि इस विवाद का स्थायी समाधान है।
ईरान के परमाणु हथियारों पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा, ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकना होगा और आत्मसमर्पण करना होगा।
ईरानी हवाई हमला
मंगलवार को ईरान ने तेल अवीव में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और सैन्य खुफिया AMAN की बिल्डिंग पर हमला किया।
इजरायली जवाबी कार्रवाई
इजरायल ने पश्चिमी तेहरान पर जोरदार हमले किए, जिसमें ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी मारे गए।
मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैयारियां
ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया, तो अमेरिका पूरी तरह तैयार है।


आँखें न्यूज़ 24 




