देश मना रहा दिपावली, दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देश मना रहा दिपावली, दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दीपावली के पावन पर्व पर देशभर में धूम है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी देशावासियों दिपावली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा,' दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।'वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा,'सभी को "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं।प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।